टूंडला। सावन के दूसरे सोमवार को नगर व आसपास के ग्रामीण अंचलों के शिवालय हर-हर महादेव, बम-बम भोले के जयघोषों से गुंजायमान रहे। शिव भक्तों ने सुबह की बेला में शिव मंदिरों में पहुंचकर भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। सुबह चार बजे से ही शिवालयों पर शिवभक्तों का तांता लग गया। जहां शिवभक्तों ने बेलपत्र, धतूरा, पुष्प, धूपबत्ती, दीपक, आदि से पूजा-अर्चना की। इसके उपरांत जल व दूध से शिवलिंग का अभिषेक किया। इस मौके पर शिवभक्तों ने सावन के सोमवार का व्रत रखा।
बल्केश्वर परिक्रमा के लिए पैदल रवाना हुए भक्त
टूंडला। सावन के दूसरे सोमवार पर आगरा में बल्केश्वर मेला की परिक्रमा के लिए जाने वाले शिवभक्तों का पैदल जाना रविवार सायं से ही शुरू हो गया था। भक्त भगवान शिव की जय-जयकार करते हुए पैदल ही आगरा मनकामेश्वर की परिक्रमा के लिए जा रहे थे। सारी रात शिवभक्तों का जयकारों की गूंज से मार्ग गूंजते रहे। शिवभक्तों की सुरक्षा के लिए पुलिस पिकेट लगी हुई थी। इसके साथ ही कांवड़ियों व शिवभक्तों के लिए मार्गों पर प्याऊ आदि की लोगों ने व्यवस्थाएं की थीं।
फोटो-