फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: टूंडला- शादी की बात करने आई युवती को प्रेमी ने पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
टूंडला। दोस्त के साथ प्रेमी के घर शादी की बात करने आई युवती को प्रेमी ने अपने साथियों के साथ मिलकर पीट दिया। घायल प्रेमिका ने प्रेमी व उसके साथियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
आगरा के सिकंदरा अंतर्गत शास्त्रीपुरम निवासी सोनिया ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह थाना नगला सिंघी अंतर्गत गांव नगला बल्लू निवासी मयंक यादव से प्यार करती है तथा उससे शादी करना चाहती है। बृहस्पतिवार शाम को वह अपने दोस्त अमित चौधरी निवासी सिकंदरा के साथ प्रेमी के परिजन से उसके घर अपनी शादी की बात करने आई थी। प्रेमी मयंक के परिजन से बात करके वह रात नौ बजे करीब घर वापस लौट रही थी। तभी यादव ढाबा के पास मयंक ने उसे रोक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मयंक ने उसके घर आने पर उसे गाली-गलौज की तथा अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी व दोस्त की पिटाई कर दी। इससे वह घायल हो गई। युवती ने मंयक व उसके साथी पुष्पेंद्र सिंह निवासी नगला आम थाना नगला सिंघी, प्रदीप व दाे अन्य युवकों के विरुद्ध थाना टूंडला में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने पीड़िता व उसके दोस्त का डाॅक्टरी परीक्षण कराया है। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार का कहना है कि मामला प्रेम प्रसंग का है। तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें