फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूंडला, फीरोजाबाद ब्लाक के लिए आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

Thu, 03 Dec 2015 07:40 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फीरोजाबाद एवं टूंडला ब्लाक 278 मतदान केंद्रों, 481 बूथों के लिए पोलिंग पार्टियों की रवानगी आज पुलिस लाइन से होगी। जिले को 16 जोन एवं 44 सेक्टरों में बांटते हुए अफसरों को तैनात किया है। दोनों ब्लाकों में चार-चार सुपर जोनल मजिस्ट्रेट को तैनात किया है। दोनों ब्लाकों में गुरुवार की शाम को पांच बजे प्रचार थम गया। डीएम ने जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ बैठक कर चाक चौबंद व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

फीरोजाबाद एवं टूंडला ब्लाक के 128 प्रधान पदों के लिए 1193 एवं 221 सदस्य पदों के लिए 479 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इन प्रत्याशियों के द्वारा गुरुवार को प्रचार का अंतिम दिन होने के कारण शक्ति प्रदर्शन किया। गांवों में रैलियां निकालीं। हर कोई समर्थकों के साथ अपने पक्ष में माहौल बनाता दिखाई दिया। इधर जिला प्रशासन ने चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को गुरुवार की शाम से ही पुलिस लाइन में बने पंडालों में मतपेटिकाओं के साथ ही अन्य सामग्री को पहुंचाने का क्रम प्रारंभ कर दिया। डीएम विजय किरन आनंद ने जिले के सभी जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट को निर्देश दिए कि वह अपने क्षेत्रों का खुद भ्रमण कर लें। जिससे उनको भौगोलिक जानकारी हो सके। प्रशासन ने मतदान केंद्रों पर किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं होने पाए इस लिहाज से व्यापक तैयारी की है। उन्होंने दोनों ब्लाकों में सुपर जोनल मजिस्ट्रेट को तैनात किया है। फीरोजाबाद ब्लाक में एडीएम कर्मेंद, एसपी सिटी उदयशंकर को कोलामई, अलहदादपुर नगर मजिस्ट्रेट रवींद्र व सीओ प्रशिक्षु प्रेम प्रकाश को गुदाऊं, अलीनगर कैंजरा तथा एसडीएम शिकोहाबाद चंद्रभानु सिंह को आकलपुर दामोदरपुर व जमालपुर एवं एसडीएम सदर डा.पंकज वर्मा को आनंदीपुर करकौली एवं चंद्रवार क्षेत्र का सुपर जोनल मजिस्ट्रेट बनाया है। टूंडला ब्लाक में सीडीओ सुजीत कुमार एवं एएसपी ग्रामीण संजय यादव को कोटकी तथा देवखेड़ा, एसडीएम टूंडला एसपी सिंह, सीओ एसएस भारद्वाज को रुधऊ मुश्किल, धीरपुरा, एसडीएम सिरसागंज राजेश यादव एवं सीओ सिरसागंज को शेखूपुर राजमल व रजावली एवं एसडीएम जसराना अमित, सीओ जसराना शमशेरबहादुर सिंह को जारखी एवं मदावली क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन


तीसरे चरण की यह तैयारी...
फीरोजाबाद ब्लाक
प्रधान पद-71,     प्रत्याशी 599
सदस्य पद-919,   चुनाव होना-99/ 204
मतदान केंद्र 124,   बूथ 224
संवेदन शील 17,   अति संवेदनशील 36, अति संवेदनशील प्लस-15
मतदाता-157329
जोन आठ, सेक्टर 22
टूंडला ब्लाक
प्रधान पद-57,       प्रत्याशी-594
सदस्य पद-757,    चुनाव होना है-121, प्रत्याशी-275  
मतदान केंद्र-154,  बूथ-257
संवेदनशील-46, अतिसंवेदनशील-26 एवं अति संवेदनशील प्लस-15
मतदाता-158523, जोन आठ, सेक्टर 22
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें