फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: टूंडला- बुजुर्ग दलदल बने मार्ग में गिरा, गुस्साए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। थाना नगला सिंघी के गांव ठार बल्दी के दलदल बने संपर्क मार्ग पर वृद्ध के गिरने व संपर्क मार्ग का निर्माण नहीं होने पर सोमवार को ग्रामीणों का गुस्सा भड़क गया। नाराज ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। साथ ही शासन प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी कर सड़क बनाने की मांग की।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत रसूलाबाद के गांव ठार हीरा सिंह -ठार बल्दी से गांव ऐलई तक दो किलोमीटर कच्ची सड़क है। आजादी से लेकर अब तक इस सड़क को किसी भी जनप्रतिनिधि ने पक्का नहीं करवाया है। नतीजन ग्रामीणों को बरसात में कीचड़ व जलभराव से निकलना पड़ता है। समस्या को लेकर चुनाव के दौरान सभी जनप्रतिनिधियों को अवगत करवाया जाता है। उस दौरान आश्वासन देकर निकल जाते हैं, लेकिन फिर ग्रामीणों की समस्याओं पर ध्यान नहीं देते। सबसे अधिक परेशानी बरसात में बुजुर्गों व स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों को होती है। 2018 में ग्रामीणों की शिकायत पर सीडीओ नेहा जैन ने उक्त सड़क का निरीक्षण किया था, लेकिन कच्ची मिट्टी डलवाकर इतिश्री कर दी गई। सोमवार को बुजुर्ग गोकुल सिंह के दलदल बने मार्ग में गिरने से ग्रामीणों का गुस्सा भड़क गया। उन्होंने शासन-प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी कर विरोध-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों में महेंद्र सिंह निषाद, गोकुल सिंह, गणेशी लाल, हरिश्चंद्र, श्री भगवान, भानु प्रताप सिंह, सैतान सिंह, हरिविलास, सोनू, पंचम सिंह उमेश चंद्र आदि हैं।

ये गांव हैं प्रभावितदो किलोमीटर इस मार्ग के न बनने से ठार हीरा सिंह, ठार बल्दी, ठार बहादुर सिंह, ठार बदन सिंह, गढ़ी थानी, ठार छिद्दा, ऐलई आदि गांव प्रभावित हैं।
विज्ञापन

-
इस सड़क पर आधा दर्जन से अधिक गांव के लोगों का आना जाना है। बरसात में रास्ता पूर्ण रूप से बंद हो जाता है। ऐसी स्थित में ग्रामीण काफी घूमकर आते जाते हैं।
-शैतान सिंह, ग्रामीण ठार हीरा सिंह

किसान इंटर कॉलेज ऐलई पढ़ने जाने वाले छात्र छात्राओं के लिए यह आम रास्ता है। बरसात के मौसम में बच्चों को बड़ी दिक्क़त होती।
-हरिश्चंद्र, ग्रामीण ठार बल्दी

-विगत छह माह पूर्व ग्रामीणों ने ठार बल्दी-ऐलई मार्ग की समस्या से अवगत कराया है। नए सत्र में प्रस्ताव भेजकर जल्द मार्ग पक्का कराया जाएगा। प्रेमपाल धनगर, विधायक
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें