फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशियों की वायरल सूची ने मचाई खलबली

विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला (फिरोजाबाद)। रविवार देर रात सोशल मीडिया पर भाजपा प्रत्याशियों की जारी हुई सूची ने भाजपाइयों में हलचल मचा दी। रात से ही लोग एक-दूसरे से जारी हुई सूची की सच्चाई की जानकारी करने लगे। बाद में पता चला कि सूची फर्जी है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर जारी हुई सूची में टूंडला से नीलम दिवाकर को प्रत्याशी दर्शाया गया था जिसे लेकर रात से ही अन्य दावेदारों में खलबली मच गई। सुबह होते-होते लोग एक दूसरे से फोन पर संपर्क कर सही जानकारी करने का प्रयास करते रहे।
सूची भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण कुमार के हस्ताक्षरों से दर्शाई गई थी, जिसमें प्रदेश की सातों सीटों पर प्रत्याशियों की नाम अंकित थे। सुबह होते-होते हर दूसरे व्यक्ति के मोबाइल पर यह सूची थी और नीलम दिवाकर को व्हाट्एस व फेसबुक द्वारा बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया।
विज्ञापन

जानकारी होने पर भाजपा हाईकमान द्वारा स्पष्टीकरण देते हुए कहा गया कि उनके द्वारा अभी पार्टी प्रत्याशियों की कोई सूची जारी नहीं की गई है जो सूची सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है उसमे कोई सच्चाई नहीं है। सूची पूरी तरह से भ्रामक है और किसी शरारती तत्व द्वारा वायरल की गई है। इसके बाद ही मामला शांत हुआ।
भारतीय जनता पार्टी द्वारा अभी प्रत्याशी की कोई घोषणा नहीं की है।जो सूची सोशल मीडिया पर वायरल हुई है, वह किसी शरारती तत्व द्वारा बाहर से भेजी है। लोग इस सूची पर कतई भरोसा न करें। पार्टी जल्द ही प्रत्याशी की घोषणा करेगी।
विज्ञापन

मानवेंद्र प्रताप सिंह लोधी,
जिलाध्यक्ष-भारतीय जनता पार्टी फिरोजाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें