फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी ने नहीं लिया पर्चा वापस, सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित

विज्ञापन
टूंडला तहसील में प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित करते रिटर्निंग अधिकारी राजेश कुमार वर्मा - फोटो : TUNDLA
विज्ञापन
टूंडला (फिरोजाबाद)। सुरक्षित विधानसभा सीट के लिए होने वाले उपचुनाव के लिए किसी भी प्रत्याशी ने अपना नामांकन वापस नहीं लिया। ऐसे में सोमवार को उपनिर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों सहित निर्दलीय प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए। निर्दलियों में किसी को डोली तो किसी को ट्रैक्टर चुनाव चिह्न आवंटित किया गया।
विज्ञापन

आगामी तीन नवंबर को टूंडला विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए सोमवार को नाम वापसी होनी थी। हालांकि किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन वापस नहीं लिया। इसके बाद सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए गए। राजनीतिक दलों के प्रत्योशियों के अतिरिक्ति निर्दलियों में अशोक कुमार को दुल्हन की डोली, धर्मवीर को सिलाई मशीन, भगवान सिंह को ट्रैक्टर, भूपेंद्र कुमार को गिलास, सतीश कुमार को टेंपो, मिथलेश मझवार को एसी एयर कंडीशनर, सचिन कुमार माइकल डैन को कंप्यूटर चुनाव चिह्न आवंटित किया गया है। उपनिर्वाचन अधिकारी/एसडीएम राजेश कुमार और प्रशासनिक अधिकारी यादव कुमार तोमर ने बताया कि किसी भी प्रत्याशी ने अपना नामांकन वापस नहीं लिया है। सभी दसों प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए गए हैं। ऐसे में 10 प्रत्याशियों के बीच चुनावी मुकाबला होगा।
विज्ञापन

फोटो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें