फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूंडला विधानसभा उपचुनाव में बढ़ेगी क्रिटीकल एवं बर्नेविल बूथों की संख्या

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। टूंडला विधानसभा उपचुनाव के लिए बूथों के चिह्नांकन का काम पुलिस व प्रशासन ने शुरू कर दिया। पुलिस के मुताबिक अतिसंवेदनशील (क्रिटिकल) व असुरक्षित क्षेत्र (बर्नेबल) के बूथों की संख्या इस बार बढ़ने की उम्मीद है। निर्वाचन आयोग की ओर से भेजे गए प्रेक्षक की देखरेख में इन्हें अंतिम रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन

उपचुनाव के दौरान कोई गड़बड़ी न हो, इस लिहाज से पुलिस प्रशासन की ओर से क्रिटिकल व बर्नेबल बूथों के चिह्नांकन का काम एसडीएम एवं सीओ के स्तर से किया जा रहा है। पिछले चुनाव में इनकी संख्या 18 थी, लेकिन इस बार यह संख्या 100 के करीब पहुंचने की उम्मीद है। क्योंकि जिन गांवों में गरीब तबके के परिवारों की संख्या काफी कम है, उन गांवों में कोई मतदान करने से वंचित नहीं रहे इस पर खास ध्यान दिया जाएगा। ऐसे गांवों के चिह्नांकन का काम पुलिस-प्रशासन की टीम कर रही है।
एसपी सिटी मुकेशचंद्र मिश्र ने बताया कि पिछले विधानसभा चुनाव में टूंडला विधानसभा क्षेत्र में कोई बड़ा विवाद नहीं हुआ था। पिछली बार क्रिटिकल व बर्नेबल बूथ 18 थे, लेकिन इस बार इनकी संख्या 100 के करीब होने की उम्मीद है। उपचुनाव के लिए जिले में तैनात प्रेक्षक की देखरेख में ये तय किए जाएंगे। अभी केंद्रीय पैरा मिलिट्री फोर्स को ठहराने की व्यवस्था करने में जुटे हैं।
विज्ञापन

एक कंपनी को घुमाने के
लिए चाहिए दस मिनी बस
उपचुनाव के लिए आने वाले अर्द्धसैनिक बलों (सीपीएमएफ) को ठहराने के लिए पिछले चुनाव के सापेक्ष कोरोना संक्रमण के चलते दोगुने स्थान की जरूरत होगी। इसीलिए स्कूल-कॉलेजों का चिह्नांकन किया जा रहा है। एक कंपनी पर दो बसों की जरूरत होती थी, लेकिन इस बार दस मिनी बसों की जरूरत होगी। एक गाड़ी में दस जवानों को ही भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें