फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुहागनगरी के 203 कारखानेदारों को पीसीबी का नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। टीटीजेड में शामिल क्षेत्रों एवं औद्योगिक आस्थानों में संचालित कांच व अन्य औद्योगिक इकाईयों द्वारा इकाई के बाहर वृक्षारोपण नहीं कराने पर प्रदूषण नियंत्रण विभाग (पीसीबी) ने सख्ती शुरू कर दी है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने 203 इकाईयों को नोटिस जारी किए हैं।
विज्ञापन

ताज ट्रिपेजियम क्षेत्र (टीटीजेड) में पर्यावरण संतुलन एवं प्रदूषण की रोकथाम के लिए राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण का रुख बेहद सख्त है।
एनजीटी के निर्देश पर टीटीजेड अथॉरिटी ने औद्योगिक आस्थानों के अतिरिक्त अन्य क्षेत्रों में संचालित औद्योगिक इकाईयों को कारखाने के बाहर अथवा आसपास के खुले इलाकों में सघन वृक्षारोपण के निर्देश दिए थे। माह जुलाई अगस्त में टीटीजेड अथॉरिटी द्वारा जारी निर्देशों के बाद भी कारखानेदारों ने कारखानों के बाहर वृक्षारोपण नहीं कराया। गत दिनों आगरा में हुई बैठक के दौरान टीटीजेड अथॉरिटी आगरा के अध्यक्ष एवं कमिश्नर अनिल कुमार ने इस पर कड़ी में नाराजगी जताई।
टीटीजेड अथॉरिटी के सख्त रुख के चलते सुहागनगरी व आस-पास के क्षेत्रों में चिह्नित 203 औद्योगिक इकाईयों को नोटिस जारी किए गए हैं। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा नौ अक्तूबर 2019 को जारी नोटिस में (ग्रीन बेल्ट) वृक्षारोपण नहीं कराने वाली इकाईयों को आगामी वित्तीय वर्ष में विभागीय अनापत्ति प्रमाण जारी नहीं करने एवं वैधानिक कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

क्षमता व श्रेणी के अनुसार स्थापित करनी होगी ग्रीन बेल्टटीटीजेड अथॉरिटी के निर्देशों के बाद भी कारखानों के बाहर हरित पट्टी स्थापना नहीं हुई है। जिन इकाईयों ने ग्रीन बेल्ट नहीं बनाई उन्हें वायु व जल संबंधी अनापत्ति प्रमाण जारी नहीं किया जाएगा। 203 इकाईयों को नोटिस जारी हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें