फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रकों से बालू उतारने में भिड़े ठेकेदार

Thu, 15 Dec 2016 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे फीराेजाबाद
विज्ञापन
पु‌लिस जांच करती हुई - फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
फीरोजाबाद-शिकोहाबाद हाईवे-2 के किनारे नगला पौहपी रोड स्थित सिक्स लेन के डिपो पर बालू और गिट्टी के ट्रकों को खाली कराने की ठेकेदारी के पीछे ग्राम भूड़ा व नगला गुलाल के ठेकेदारों के बीच बुधवार दोपहर ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। सूचना पर पहुंचे पुलिस फोर्स को देख आरोपी भाग गए। 
विज्ञापन

नगला पौहपी रोड पर हाईवे के किनारे ओरियंटल कंपनी का डिपो बना हुआ है। यहां पर हर रोज लगभग 40-50 ट्रक बाल और गिट्टी लेकर आते हैं। इन ट्रकों को लेबर खाली कराती है। बुधवार को बालू और गिट्टी के ट्रकों को खाली कराने के ठेके के लिए नगला गुलाल व ग्राम आरौंज के ठेकेदार आमने-सामने आ गये। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष ने लाइसेंसी बंदूकों, रायफलों से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इससे वहां अफरातफरी मच गई। लेबर वहां से जान बचाकर भागी। फायरिंग की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक मुनीषचंद्र व क्यूआरटी प्रथम फोर्स मौके पर पहुंच गया। पुलिस को देखते ही फायरिंग कर रहे दोनों पक्षों के समर्थक भाग गए।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें