फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: विद्युत निगम से परेशान युवक ने मांगी आत्महत्या की अनुमति

Sat, 08 Apr 2023 12:03 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युत निगम से परेशान युवक ने मांगी आत्महत्या की अनुमति
विज्ञापन

विद्युत चोरी का दोबारा आरोप लगाकर अफसर कर रहे परेशान, मुख्यमंत्री को भेजा पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। विद्युत निगम के अधिकारियों द्वारा भेजे जा रहे विद्युत चोरी के नोटिसों से परेशान युवक ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर आत्महत्या की अनुमति मांगी है। पीड़ित का कहना है कि विभाग द्वारा पिछले दो वर्षों से उसका मानसिक और आर्थिक शोषण किया जा रहा है।
विज्ञापन

थाना जसराना क्षेत्र के बड़ा गांव निवासी सचिन कुमार का विद्युत कनेक्शन है। सचिन का कहना है कि प्रतिमाह विद्युत बिल का भुगतान किया जा रहा है। उसके बाद भी चेकिंग के नाम पर उसके पास विद्युत चोरी के नोटिस भेजे जा रहे हैं। पीड़ित ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर आत्महत्या करने की अनुमति मांगी है। पीड़िता का कहना है कि विभाग द्वारा पूर्व में 24 सितंबर 2021 को एक नोटिस भेजकर विद्युत चोरी करने का आरोप लगाया था। इस दौरान उसने किसी तरह से जुर्माना अदा कर दिया। विभाग द्वारा उसके यहां पुन: 20 मार्च 2023 को नोटिस भेज 45473 रुपये का जुर्माना लगा दिया गया है। जिसमें उसके ऊपर चोरी से विद्युत का उपभोग करने का आरोप लगाया गया है। विभागीय अधिकारियों द्वारा समस्या का समाधान करने के बजाय धमकियां दी जा रही है। पीड़ित का कहना है कि विद्युत निगम के रवैये की वजह से उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा भी धूमिल हो रही है। जिसके कारण वो आत्महत्या करने को मजबूर है। अधिशाषी अभियंता रुद्रेश पांडेय ने कहा चेकिंग के दौरान अनियमितता मिलने पर नोटिस जारी किया जाता है। अगर कोई परेशानी है तो युवक कार्यालय आकर प्रत्यावेदन दे सकता है। अनावश्यक रूप से किसी को परेशान नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें