फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: फंदा लगाने से निर्माण श्रमिक की मौत

Sat, 08 Apr 2023 12:02 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फंदा लगाने से निर्माण श्रमिक की मौत
विज्ञापन

रसीदपुर कनेटा की घटना, परिजन और पत्नी घर पर नहीं थे
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। थाना मटसेना क्षेत्रांर्गत रसीदपुर कनेटा में बृहस्पतिवार रात को एक निर्माण श्रमिक ने संदिग्ध परिस्थिति में फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची थाना पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए लाई। परिजन घटना का कारण नहीं बता सके हैं। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन

लाल सिंह (33 वर्ष) निवासी रसीदपुर कनेटा थाना मटसेना का निवासी था। बताया गया है कि लाल सिंह के किसी परिचित की तबीयत खराब थी। बृहस्पतिवार रात को पत्नी अन्य परिजन के साथ जिला अस्पताल में उन्हें देखने के लिए गई थी। वहीं लालसिंह खाना खाकर सो गया। सुबह जब नहीं उठा तो परिजन को चिंता हुई। कमरे के अंदर झांक कर देखा तो लाल सिंह कमरे में लगे पंखे से फंदे पर लटका हुआ था। थाना मटसेना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाई। मृतक के ससुर सुखवीर सिंह ने बताया कि लाल सिंह ने पहली पत्नी के मर जाने के बाद अरांव क्षेत्र निवासी एक विधवा महिला से दूसरी शादी की थी। मृतक ने अपने पीछे चार बच्चों को रोता बिलखता छोड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें