टूंडला। शहर के नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र द्वारा आयोजित सेवा सप्ताह के अंतर्गत एक निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन नगर पालिका परिषद परिसर में किया गया। शिविर में विभिन्न चिकित्सकों ने लोगों की जांच की और उन्हें स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सलाह दी।
शिविर में प्रमुख रूप से ब्लड प्रेशर, शुगर, हीमोग्लोविन आदि की जांच एवं सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जरूरतमंदों को दवा वितरित की गई तथा आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए। शिविर में आए लोगों ने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि यह शिविर उनके लिए बहुत उपयोगी साबित हुआ है। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष भंवरसिंह ठेकेदार ने कहा कि यह शिविर क्षेत्र के लोगों के स्वास्थ्य के लिए एक सराहनीय पहल है। डॉ. ललित प्रताप सिंह, प्रसून प्रताप सिंह, बेताब, अंकुर जादौन, अमन, दीपेश, सत्यप्रभा, मीनू, आकाश मौजूद रहे।