फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंबुलेंस में तड़पती रही गर्भवती

Fri, 20 Jan 2017 12:15 AM IST
amar ujala
विज्ञापन
अस्पताल आई युवती - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
शिकोहाबाद से रेफर गर्भवती जिला महिला अस्पताल के गेट पर एंबुलेंस में उपचार के लिए तड़पती रही। चिकित्सक ने महिला की हालत गंभीर होने की बात कहकर उसे आगरा ले जाने के लिए कह दिया। बाद में, दूसरी एंबुलेंस का इंतजाम होने पर परिवारीजन महिला को आगरा ले गए।
विज्ञापन

खैरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव सिकैरिया निवासी राजेश की पत्नी रंजना को गुरुवार दोपहर को प्रसव पीड़ा हुई। परिवारीजन रंजना को शिकोहाबाद स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। यहां से महिला को जिला महिला अस्पताल भेज दिया गया। परिवारीजन शाम करीब चार बजे जिला महिला अस्पताल पहुंचे। यहां आपात कालीन ड्यूटी पर तैनात महिला चिकित्सक जूही ने महिला की हालत गंभीर होने की बात कहते हुए उसे आगरा ले जाने को कह दिया। परिवारीजनों ने आक्रोश व्यक्त किया लेकिन जिला महिला अस्पताल के कर्मचारियों ने महिला को भर्ती नहीं कया। सूचना पर 102 एंबुलेंस प्रभारी प्रशांत गुप्ता भी अस्पताल आ गए। उन्होंने दूसरी एंबुलेंस बुलाकर महिला को आगरा भेजा। बताया जाता है कि इस दौरान एक घंटे तक महिला एंबुलेंस में उपचार के लिए तड़पती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें