फिरोजाबाद। जिले की ग्रामीण जनता को अब प्राइवेट वाहनों के भरोसे नहीं रहना होगा। परिवहन निगम की ओर से जिले के ग्रामीण अंचल में बसों का संचालन करने का निर्णय लिया है। परिवहन विभाग की ओर से जिले के 11 ग्रामीण रूटों पर शीघ्र ही बसों का संचालन किया जाएगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया विभाग की ओर से की जा रही है। परिवहन निगम की बसों का संचालन होने से ग्रामीण जनता को राहत मिलेगी। जिले के ग्रामीण सिंगल रूटों पर अभी तक बसों का संचालन नहीं होने के कारण ग्रामीण क्षेत्र की जनता को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था। प्राइवेट अथवा निजी वाहनों से सफर तय करने को मजबूर थे। लेकिन शासन ने जिले के ग्रामीण अंचल को सीधे बसों को संचालित करने का निर्णय लिया है। इन बसों को संचालित किए जाने की परिवहन विभाग की ओर से अधिसूचना जारी कर दी है। विभाग की ओर से बसों के संचालन के साथ इनकी समय सारिणी तैयार करने का काम किया जा रहा है। सिंगल रूटों पर जहां वाहन आसानी से नहीं मिलते थे वहां अब आवागमन की सुविधा मिल सकेगी।
इन रूटों पर चलेंगी परिवहन निगम की बसें,..
-शिकोहाबाद-फिरोजाबाद कोटला,फरिहा, शिकोहाबाद-फिरोजाबाद-बछवांव,शिकोहाबाद से वाया कठफोरी मई, शिकोहाबाद से उरावर,शिकोहाबाद वाया सिरसागंज मार्कंण्डेय मंदिर, शिकोहाबाद आटेपुर उरावर,शिकोहाबाद से मुस्तफाबाद एका, शिकोहाबाद से टूंडला-पचोखरा-नारखी फरिहा,शिकोहाबाद से फिरोजाबाद से ककरऊ कोठी,नगला बीच, शिकोहाबाद से टूंडला-बछगांव-ओखरा,शिकोहाबाद से टूंडला,पचोखरा, सलेमपुर।
-ग्रामीण रूटों पर परिवहन निगम की बसों के संचालन किए जाने का शासन ने निर्णय लिया गया है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। बसों के समय का निर्धारण करने के साथ ग्रामीण अंचल में उन रूटों पर बसें चलेंगी जहां अभी तक आसानी से वाहन नहीं मिल पाते थे। - परशुराम पांडेय, क्षेत्रीय प्रबंधक परिवहन निगम इटावा परिक्षेत्र