टूंडला। कोहरे के बीच मंगलवार को दो से 18 घंटे तक देरी से चलीं। ट्रेन देरी से चलने की वजह से दो ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया। ट्रेनों के इंतजार में रेलयात्री परेशान रहे। डाउन की नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस व सियालदह सुपरफ़ास्ट एक्सप्रेस को रद्द किया गया। वहीं अप की संगम एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे, ब्रह्मपुत्र मेल साढ़े आठ घंटे, वैशाली एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे, अवध एक्सप्रेस अठारह घंटे, मरुधर एक्सप्रेस छह घंटे, गरबा सुपरफ़ास्ट एक्सप्रेस ढाई घंटे, पूर्वा एक्सप्रेस पांच घंटे, फरक्का एक्सप्रेस पांच घंटे, भुवनेश्वर सुपरफ़ास्ट एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे, मगध एक्सप्रेस ढाई घंटे, बीकानेर सुपरफ़ास्ट दो घंटे, अजमेर सुपरफ़ास्ट एक्सप्रेस दो घंटे, कालिंद्री एक्सप्रेस ढाई घंटे, महानंदा एक्सप्रेस तीन घंटे, मुरी एक्सप्रेस दो घंटे, नेताजी एक्सप्रेस ढाई घंटे, सीमांचल एक्सप्रेस दो घंटे, नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस तीन घंटे देर से पहुंची। डाउन की गोमती एक्सप्रेस दो घंटे, ताप्ती गंगा एक्सप्रेस ढाई घंटे देरी से टूंडला पहुंची।