फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: ई-रिक्शा चालकों की मनमानी से शहर में लग रहा जाम

Wed, 10 Jan 2024 12:05 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। ई-रिक्शा चालकों की मनमानी शहरवासियों के लिए मुसीबत बन गई। रूट निर्धारण नहीं होने के कारण यह बाजार में जाम का कारण बनते हैं। इनका समाधान ट्रैफिक पुलिस नहीं करा पा रही है। जबकि पूर्व यातायात प्रभारी ने जाम से निजात दिलाने के लिए ऑटो व ई-रिक्शा का रूट निर्धारण किया था। महज कुछ दिन चलने के बाद ही यह व्यवस्था पटरी से उतर गई।सुहागनगरी में ई-रिक्शा की संख्या दो हजार के आसपास पहुंच गई है। स्थिति यह है कि हाईवे से लेकर गलियों तक में इनकी धमक देखी जा सकती है। भले ही सिनेमा चौराहा से लेकर नालबंद चौराहे के बीच इनकी एंट्री नहीं करने का नियम हो, लेकिन गलियों से होकर यह बाजार में आसानी से प्रवेश कर जाते हैं। इसी कारण वह जाम का कारण बन जाते है। हालात यह हैं कि सदर बाजार, घंटाघर के साथ ही साथ लोहा मंडी एवं बजरिया तक में जाम लगा दिखाई देता है। चंद्रवार गेट पर जाम जैसे हालात दिखाई देते हैं। पूर्व में ई-रिक्शा चालकों के रूट का निर्धारण किया जा चुका है, लेकिन रूट निर्धारण प्रणाली को लागू नहीं कर पा रहे हैं। इस कारण लोगों को काफी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। सुभाष तिराहे के साथ-साथ कोटला चुंगी का चौराहे, नगला बरी के साथ जाटवपुरी चौराहे पर भी यह रोड के किनारे खड़े देखे जा सकते हैं।
विज्ञापन



-ई-रिक्शा चालकों पर अंकुश लगना जरूरी है। हम नहीं चाहते कि उनकी रोजी रोटी छीनी जाए, लेकिन उनका रूट तय किया जाए। जिससे जाम की समस्या से निजात मिल सके। पहले एक बार रूट तय हुआ था तब सुधार दिखा था।
सुनील अग्रवाल, व्यापारी नेता

-जाम लगने से पूरा बाजार प्रभावित होता है। ई रिक्शा के रूट निर्धारण होने के साथ चार पहिया वाहनों की एंट्री नहीं होनी चाहिए। खुद दुकानदार भी फुटपाथ खाली रखें, तभी सुधार होगा। चौराहों पर ट्रैफिक सुधरना चाहिए।
विज्ञापन

संजीव उपाध्याय, अध्यक्ष जनता उद्योग व्यापार मंडल

-शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार का प्रयास किया जाएगा। रूट का निर्धारण पहले से कर रखा है। उसे लागू करने की कार्रवाई की जाएगी। हमारा प्रयास होगा कि शहर में जाम नहीं लगने पाए।
विज्ञापन

अंबरीश कुमार सीओ ट्रैफिक फिरोजाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें