101, टूंडला स्टेशन पर ट्रेन के इंतजार में कड़ाके की सर्दी के बीच परेशान रेलयात्रीसंवाद
टूंडला। शीतलहर के बीच रेलयात्रियों को प्लेटफार्मों पर बैठकर ट्रेनों का इंतजार करना पड़ रहा है। कोहरे के चलते ट्रेनें दो से नौ घंटे तक देरी पहुंचीं। रेल प्रशासन ने बृहस्पतिवार को नॉर्थ-ईस्ट और महानंदा एक्सप्रेस को रद्द कर दिया। वहीं अधिक देरी के चलते डाउन की सूबेदारगंज सुपरफास्ट एक्सप्रेस को रद्द कर दिया। इससे यात्रियों को परेशानी हुई।
दिल्ली और आगरा की ओर चलने वाली ट्रेनें पूर्वा एक्सप्रेस 6 घंटे, अवध एक्सप्रेस 7 घंटे, मरुधर एक्सप्रेस 4 घंटे, दिल्ली साप्ताहिक एक्सप्रेस 5.30 घंटे, तेजस एक्सप्रेस 9 घंटे, गोमती एक्सप्रेस 5 घंटे, अजीमाबाद एक्सप्रेस 5 घंटे, नंदनकानन एक्सप्रेस 5 घंटे, गोरखपुर-ओखा एक्सप्रेस 3 घंटे, सीमांचल एक्सप्रेस 2 घंटे, कालिंदी एक्सप्रेस 2 घंटे, ऊंचाहार एक्सप्रेस 3 घंटे, आम्रपाली एक्सप्रेस 4 घंटे, संगम एक्सप्रेस 2 घंटे, फरक्का एक्सप्रेस 2 घंटे, ब्रह्मपुत्र मेल 2 घंटे, वैशाली एक्सप्रेस 2 घंटे देरी से टूंडला पहुंचीं।
वहीं कानपुर की ओर से चलने वाली मगध एक्सप्रेस 3 घंटे, फरक्का एक्सप्रेस 2 घंटे, इंटरसिटी एक्सप्रेस 5 घंटे, गोमती एक्सप्रेस 2 घंटे, तेजस एक्सप्रेस 7.30 घंटे देरी से टूंडला पहुंची।