फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालीम से ही संभव है समुदाय का भला  

Wed, 27 Jul 2016 11:17 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
गोष्ठी का आयोजन किया गया
विज्ञापन
अल्पसंख्यक शिक्षा व सहभागिता सुझाव सम्मेलन बुधवार को पालीवाल हॉल में हुआ। इसमें वक्ताओं ने समाज की तरक्की पर अपने विचार रखे। ऊंची तालीम से ही तरक्की होने की बात कही। 
विज्ञापन

पालीवाल हॉल में आयोजित सम्मेलन के मुख्य अतिथि रहे अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के निदेशक फैजुर्रहमान ने कहा कि मुस्लिम समाज के युवा तालीम लेने लगेंगे, तो सरकारी नौकरियों में उनकी सहभागिता बढ़ेगी। बताया कि मदरसों में बेहतर तालीम के लिए पाठ्यक्रम तैयार किए जा रहे हैं। पहली से आठवीं क्लास तक के बच्चों के वजीफा का जिम्मा सेंट्रल गर्वमेंट ने लिया है। अल्पसंख्यक कल्याण के विशेष सचिव शफकत कमाल ने कहा कि मुस्लिम समाज के लोगों को बच्चों की तालीम पर विशेष ध्यान देना होगा। वहीं ऐसे आयोजनों से भी फर्क पड़ेगा। अल्पसंख्यक कमेटी के को-आर्डीनेटर जफरुल इस्लाम, सदस्य डॉ जफर इस्लाम ने कहा कि सरकार मुस्लिम समाज की शिक्षा में सहभागिता को बढ़ाने में लगी है। तमाम योजनाएं हैं, युवा उनका लाभ लें। इस मौके पर जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी तपस्वीलाल, अधिवक्ता वसीमुद्दीन, हाजी हसन अंसारी, असलम भोला, डॉ जफर आलम, हनीफ खाकसार, आलम मुस्तफा याकूबी आदि लोग मौजूद रहे।

मेधावियों को किया सम्मानित
सम्मेलन के दौरान मुस्लिम समाज के मेधावी बच्चों हिरा नाज, मोसिम, फाइका ग्याज, बेबी रुखसार, लुबाना आरिफ, इफ्तिकार को सम्मानित किया गया। इन्होंने नेट परीक्षा में अच्छे अंकों के साथ सफलता हासिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें