मास्टर ट्रेनरों की परीक्षा के दौरान मौजूद सीडीओ शत्रोहन वैश्य एव मास्टर ट्रेनर व अन्य अधिकारी।
- आज से एमजी कॉलेज में शुरू होगा बीएलओ का प्रशिक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के लिए निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण अभियान के तहत मास्टर ट्रेनर को द्वितीय चरण का प्रशिक्षण व परीक्षा कार्यक्रम विकास भवन प्रांगण में आयोजित किया गया। इसमें मास्टर ट्रेनरों को नामावली अभियान के दौरान बरती जाने वाली सावधानी के बारे में बताया गया।
मंगलवार को प्रभारी अधिकारी कार्मिक एवं सीडीओ शत्रोहन वैश्य के निर्देशन में विकास भवन प्रांगण स्थित एनआईसी सभागार में सभी मास्टर ट्रेनरों को द्वितीय चरण का प्रशिक्षण देने के साथ उनकी परीक्षा आयोजित की गई। प्रश्नपत्र हल करने के साथ उनको पास किया। एडीएम नमामि गंगे मोहनलाल गुप्ता ने निर्वाचक के अर्हता एवं अनर्हता पर चर्चा की तो वहीं जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कृष्ण मोहन सिंह ने पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण दिया। मुख्य प्रशिक्षक अश्वनी कुमार जैन ने मास्टर ट्रेनर्स के साथ सभी अधिकारियों को दायित्व की जानकारी दी। सीडीओ शत्रोहन वैश्य ने बताया कि फिरोजाबाद,टूंडला तहसील के बीएलओ,सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण छह अगस्त ,जसराना,शिकोहाबाद तहसील के बीएलओ,सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण सात अगस्त,सिरसागंज तहसील एवं छूटे बीएलओ का प्रशिक्षण आठ अगस्त को दो पालियों में होगा। कुल 1088 बीएलओ के साथ 108 पर्यवेक्षक को प्रशिक्षण दिया जाएगा।