टूंडला। नगर के थाना के पीछे निवासी किशनवीर सिंह बुधवार को ट्रेन द्वारा दिल्ली की ओर से आ रहे थे। वह सामान्य कोच के दरवाजे पर बैठ कर यात्रा कर रहे थे। ट्रेन मितावली स्टेशन से टूंडला की ओर देहली वर्ड पब्लिक स्कूल के निकट पहुंची, तभी अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रेन से नीचे गिरकर घायल गए।
इस बीच मौके पर मौजूद ट्रैकमैन विवेक ने तत्काल घायल रेलयात्री की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने गंभीर घायल युवक को उपचार के लिए निजी मेडिकल कालेज में भर्ती कराया है। थाना पुलिस ने बताया कि गनीमत रही की ट्रेन की रफ्तार धीमी थी, अन्यथा हादसा बड़ा हो सकता था। सूचना पर पहुंचे घायल यात्री के परिजनों की देखरेख में उपचार चल रहा है। संवाद