फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह माह तक निरस्त करा सकते है यात्री अपना आरक्षण टिकट टिकट निरस्त के दौरान यात्री को रेलवे वापस करेगा पूरा पैसा

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। लॉकडाउन से पूर्व बुक कराई गई आरक्षण टिकटों का रेलवे द्वारा पूरा पैसा वापस किया जाएगा। टिकट निरस्त कराने के लिए जहां रेलवे ने छह माह का समय दिया है। वहीं यात्री अपनी आरक्षण टिकट को टूंडला आरक्षण काउंटर पर भी वापस करा सकते है। वर्तमान में फिरोजाबाद स्टेशन पर बना आरक्षण काउंटर बंद चल रहा है। यात्रियों को किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं होगी।
विज्ञापन

बोर्ड और सीबीएसई परीक्षा समाप्त से पूर्व मई जून के माह में परिवार के साथ हिल स्टेशन के साथ अन्य कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए लोगों ने यात्रा करने के लिए आरक्षण टिकट बुक कराए थे। लेकिन 25 मई से लॉकडाउन और कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए रेलवे ने भी ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया था। ट्रेनों का संचालन बंद होने के साथ ही रेलवे के आरक्षण कार्यालयों में ताले लटक गए। ऐसे में लोग आरक्षण टिकट भी निरस्त नहीं करा सके।
जिसको लेकर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लेकिन रेलवे ने यात्रियों को राहत देते हुए आरक्षण टिकट निरस्त करने के लिए छह महीनों का समय दिया है। जिससे यात्री अपना टिकट वापस कर पूरा पैसा रेलवे से वापस ले सकें। इसके साथ ही रेलवे ने आरक्षण टिकट वापस करने वाले यात्रियों को यह भी सुविधा दी है कि यदि स्थानीय रेलवे स्टेशन का आरक्षण काउंटर बंद है जो वह रेलवे के किसी भी आरक्षण कांउटर पर अपना टिकट वापस करा सकते है। जिससे यात्री को पैसा वापस मिल सके। आरक्षण टिकट का पूरा पैसा उसी ट्रेन का वापस होगा जिसको लॉकडाउन के दौरान निरस्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें