फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन चलते ही पांच साल का बच्चा ट्रेन से कूदा, आरपीएफ ने बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। परिवारीजनों के साथ यात्रा कर रहे पांच वर्षीय बालक स्टेशन से ट्रेन के चलते ही सीढ़ी से कूद गया। प्लेटफार्म पर तैनात आरपीएफ के एएसआई व कांस्टेबल ने बच्चे को गोदी में उठा लिया। इससे बच्चा रेलवे ट्रेक पर जाने से बच गया। देर शाम बच्चे को लेनेे उसके परिवारीजन फिरोजाबाद आरपीएफ थाने पर पहुंच गए।
विज्ञापन

जनपद कानपुर देहात के थाना रसूलाबाद के गांव रसवाल रावत निवासी शशिकांत द्विवेदी परिवार के साथ दिल्ली से लखनऊ जा रही गोमती एक्सप्रेस से यात्रा कर रहे थे। शशिकांत अपनी पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ दूसरे कोच में थे। शशिकांत का पांच वर्षीय पुत्र अपनी दादी के साथ दूसरे कोच में था।
ट्रेन फिरोजाबाद स्टेशन पर थोड़ी देर रुकने के बाद गंतव्य के लिए रवाना हुई, तभी शशिकांत द्विवेदी के पांच साल का पुत्र दूसरे कोच में सवार माता-पिता के पास जाने के लिए प्लेटफार्म पर कूद पड़ा। मौके पर मौजूद आरपीएफ के एएसआई सूर्यकांत तिवारी और कांस्टेबल रामनरेश ने बच्चे को गोदी में उठा लिया और शिकोहाबाद आरपीएफ को सूचना दी। देशा को बच्चे के पिता शशिकांत परिवार के साथ फिरोजाबाद पहुंचे और बच्चों को अपनी सुपुदर्गी में लिया। एएसआई सूर्यकांत तिवारी ने बताया कि गनीमत रही कि बच्चा रेलवे ट्रेक पर नहीं गिरा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें