फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपर्कक्रांति से कटा सांड, मैन लाइन पर रुकी ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद/टूंडला। हिरनगांव फिरोजाबाद स्टेशन के बीच संपर्क क्रांति एक्सप्रेस की चपेट में आने से गोवंश कट गया। इसके चलते ट्रेन यथास्थान पर ही रुक गई। गोवंश कटने की जानकारी होते ही रेलवे अधिकारियों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में रेलवे के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। इंजन में फंसे मांस को बाहर निकाला। तब कहीं जाकर ट्रेन गंतव्य स्थान के लिए रवाना हो सकी।
विज्ञापन

नई दिल्ली से झारखंड जा रही संपर्कक्रांति एक्सप्रेस शाम करीब तीन बजकर 45 मिनट पर हिरनगांव स्टेशन को पास करते हुए फिरोजाबाद की ओर बढ़ रही थी। तभी ट्रेन की चपेट में गोवंश आकर कट गया। हादसा होते ही चालक ने ट्रेन को यथास्थान पर ही रोक दिया और रेलवे अधिकारियों को सूचना दी। हादसे की जानकारी होते ही दिल्ली से आ रही विक्रमशिला को टूंडला स्टेशन पर ही रोक दिया गया। इस बीच रेलवे के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। इंजन में फंसे गोवंश के मास के टुकड़ों को बाहर निकालकर ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया गया। इस बीच ट्रेन पांच मिनट तक मैन लाइन पर ही खड़ी रही। ट्रेन के रवाना होने के बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें