फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा...बोलेरो डिवाइडर तोड़कर कार से टकराई, युवती की मौत

Sat, 19 Apr 2025 09:03 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर नसीरपुर क्षेत्र में दर्दनाक हादसा हुआ। बोलेरो डिवाइडर तोड़कर दूसरी लेन में फरीदाबाद से बिहार जा रही कार से टकरा गई। एक की माैत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए।
 
विज्ञापन
मृतका का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित हुई बोलेरो डिवाइडर तोड़कर दूसरी लेन में फरीदाबाद से बिहार जा रही कार से टकरा गई। दुर्घटना में कार सवार एक युवती की उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि तीन अन्य घायलों का उपचार चल रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद भेजा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-UP: अखिलेश यादव का आरोप...जिसने सपा सांसद के घर किया हमला, करणी सेना नहीं वो योगी सेना; सरकार ने की फंडिंग
Trending Videos

शनिवार सुबह चार बजे करीब आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे से होते हुए कार सवार फरीदाबाद से बिहार की ओर जा रहे थे। कार में प्रहलाद कुशवाहा (43), उनकी बेटी शशिप्रभा (24), प्रहलाद के साले की बेटी लक्ष्मी कुमारी (21), पड़ोसी पूनम कुमारी (30) और उसके दो बच्चे निवासीगण मियागुटी, थाना गुटनी बिहार, हाल निवासी 332 एत्मादपुर, सेक्टर-30, फरीदाबाद हरियाणा सवार थे। कार को प्रहलाद कुशवाह चला रहे थे।

 

कार जब नसीरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत किलोमीटर संख्या 50 के समीप पहुंची। तभी अचानक लखनऊ से आगरा की तरफ जा रही बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर को तोड़ती हुई दूसरी लेन में आकर कार से जा टकराई। घटना की जानकारी मिलने पर यूपीडा एवं नसीरपुर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। जिसने घायलों को उपचार के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। 

ये भी पढ़ें-UP: शादी के बाद बनाए प्रेमी से शारीरिक संबंध...गर्भवती होने पर आया भूचाल, सन्न रह गया पति; प्रेमी का ये रुख
विज्ञापन

यहां शशिप्रभा की हालत नाजुक होने पर उसे फिरोजाबाद रेफर कर दिया गया। जिसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। इंस्पेक्टर नसीरपुर राजीव राघव ने बताया कि बोलेरो डिवाइडर तोड़कर दूसरी लेन में कार से टकराई थी। हादसे में एक युवती की मौत हो गई है, जबकि तीन लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें