फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: अग्रोहा विकास समिति अग्रसेन जयंती पर सजाएगी भव्य दीपमालिका

Wed, 30 Sep 2026 12:05 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। श्री महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव समिति 2026 के मौके पर अग्रोहा विकास ट्रस्ट (अग्रोहा विकास समिति मुख्य शाखा) द्वारा नौ अक्तूबर को शाम छह बजे श्री महाराजा अग्रसेन कन्या विद्यालय दुर्गानगर में भव्य दीपमालिका एवं बाल संस्कृति संध्या का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारी संगठन की ओर से की जा रही है।
विज्ञापन

अग्रोहा विकास ट्रस्ट एवं अग्रोहा विकास समिति मुख्य शाखा की आयोजित बैठक में महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव के कार्यक्रमों को भव्य रूप दिए जाने की प्लानिंग की गई। इसी क्रम में संगठन की ओर से 9 अक्तूबर को शाम को छह बजे दुर्गानगर स्थित महाराजा अग्रसेन कन्या विद्यालय प्रांगण में भव्य दीपमालिका सजाने के साथ बाल संस्कृति संध्या का आयोजन किया जाएगा। बाल संध्या कार्यक्रम में छोटे-छोटे बच्चों के द्वारा मन मोहक प्रस्तुति प्रदान की जाएगी। इस दौरान संस्था के अध्यक्ष मोहन लाल जिंदल, सचिव अमित बंसल, वेदप्रकाश, अजय बंसल, अवध बिहारी, डॉ. अनिल अग्रवाल, अनुग्रह गोपाल अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, सचिन अग्रवाल मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें