फिरोजाबाद। यातायात पुलिस ने सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए मंगलवार को विशेष अभियान चलाया। यातायात प्रभारी महेश सिंह ने बताया कि ओवरस्पीडिंग, स्टंट, क्षमता से अधिक सवारी बैठाने और तेज साउंड बजाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कुल 789 वाहनों के चालान किए गए तथा 2 ई-रिक्शों को सीज किया गया। पुलिस ने वाहन चालकों से हेलमेट, सीट बेल्ट का प्रयोग करने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। संवाद