फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: यातायात माह आज से, वाहन चालक तोड़ रहे नियम

Tue, 31 Oct 2023 11:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। यातायात माह का बुधवार से शुभारंभ हो रहा है। इसमें नियमों के अनदेखी करने वालों पर कार्रवाई होगी, लेकिन शुभारंभ से पहले शहर में हर कदम पर नियमों की धज्जियां उड़ाई गईं। चौराहों पर कहीं बिना हेलमेट तो कहीं बिना नंबर प्लेट ही दोपहिया वाहन फर्राटा भरते नजर आए। मंगलवार को शहर में जिम्मेदारों ने भी नियमों की अनदेखी की। वहीं सिग्नल व्यवस्था भी फेल दिखाई दी। कोई भी इसका पालन करते नजर नहीं आया।यातायात माह का आगाज बुधवार से होने जा रहा है, लेकिन शुभारंभ से पूर्व ही शहर भर में जमकर नियमों की धज्जियां उड़ाई गईं। कोई बिना हेलमेट तो कोई तीन सवारी बैठाकर वाहन चलाता मिला। वहीं नियमों का पालन कराने वाले रक्षक ही तमाशबीन बने हुए थे। बुधवार को शहर के चौराहे से आरोपी को मेडिकल कराने के बाइक से गुजर रहे पुलिसकर्मियों के तो अंदाज ही निराले थे। न तो बाइक पर नंबर प्लेट थी और न ही सिर पर हेलमेट, एक ही बाइक पर दो पुलिसकर्मी और एक आरोपी सवार था। विभाग के कर्मचारी होने पर उन्हें रोक-टोका नहीं जा रहा था।
विज्ञापन

वहीं शहर में शुरू की गई आईटीएमएस सिस्टम के माध्यम से ही दिन 500 से 600 वाहनों के ऑनलाइन चालान किए जा रहे हैं। ऑनलाइन चालान होने के बाद वाहन चालक बेफ्रिक फर्राटा भरते हुए नजर आते हैं। यातायात पुलिस द्वारा कार्रवाई और जागरुकता के नाम पर महज औपचारिकताएं पूरी की जाती हैं।


चालान के बाद रहती है लोक अदालत की आस
शहर में ऑनलाइन चालान की प्रक्रिया काफी समय से शुरू हो गई है। पुलिसकर्मियों को वाहन सवार को रोककर नियमों की जानकारी देने के बाद चालान करना चाहिए, जिससे अगली बार नियम तोड़ने से पहले उसे अपनी गलती का अहसास हो।
विज्ञापन



बुधवार से यातायात माह का शुभारंभ हो रहा है। इसमें नियमों के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा। साथ अनदेखी करने वालों पर कार्रवाई भी की जाएगी। इस माह में लोगों को अधिक से अधिक जागरूक करने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन

-हीरालाल कनौजिया, सीओ यातायात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें