फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: अधिकारियों की मनमानी के खिलाफ व्यापारी करेंगे बाजार बंद

Tue, 30 Jul 2024 01:42 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। जीएसटी विभाग के अधिकारियों द्वारा व्यापारियों का शोषण किया जा रहा है। वहीं खाद्य विभाग भी सैंपल लेने के नाम पर व्यापारियों का शोषण कर रहा है। इससे व्यापारियों में रोष है। विभागीय अधिकारियों द्वारा इस उत्पीड़न के विरोध में रविवार को उद्योग व्यापार मंडल रविवार को बंदी रखेगा।
विज्ञापन

यह बात उद्योग व्यापार मंडल की कैंप कार्यालय पर आहुत हुई बैठक में नगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कही। उन्होंने कहा कि अधिकारियों द्वारा व्यापारियों का शोषण किया जा रहा है। इससे व्यापारी परेशान है। महामंत्री मुकेश गौड़ ने कहा कि अधिकारियों की इस मनमानी के विरोध में जिला अध्यक्ष रविंद्रलाल तिवारी के आव्हान पर फिरोजाबाद में बजार व कारोबार आगामी रविवार को बंदी रखेंगे। साथ ही चेतावनी भी दी है कि यदि अधिकारियों की मनमानी बंद नहीं हुई, तो समूचे जनपद के व्यापारी बजार बंद करके अधिकारियों के खिलाफ धरना देंगे।

बैठक में जिला उपाध्यक्ष योगेश गुप्ता, मनोज सोलंकी, संजीव अग्रवाल, विनय आहूजा, गोविंद अग्रवाल, महावीर अग्रवाल, ब्रजनंदन तोमर, मनोज शर्मा समेत अन्य कारोबारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें