फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: स्मार्ट मीटर लगाने का व्यापारियों ने किया विरोध

Fri, 30 Jan 2026 11:19 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
एडीएम अरविंद द्विवेदी को ज्ञापन सौंपते व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष अनिल मैनेजर व अन्य। स्रोत स्वयं - फोटो : एडीएम अरविंद द्विवेदी को ज्ञापन सौंपते व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष अनिल मैनेजर व अन्य। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल (कंछल गुट) के जिलाध्यक्ष अनिल मैनेजर के नेतृत्व में विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता से भेंट की। उन्होंने प्रदेश के ऊर्जा मंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपते हुए स्मार्ट मीटरों को नहीं लगाए जाने की मांग की।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद व्यापारियों के साथ-साथ आमजन पर बिजली का भार अधिक बढ़ गया है। मीटर जंप करने के कारण बिल अधिक आ जाए तो उसको सुधारने वाला कोई नहीं है। उन्होंने कहा कि जब उपभोक्ताओं के घरों पर मीटर पहले से लगे हुए हैं तो फिर स्मार्ट मीटर लगाने का कोई औचित्य नहीं है। उन्होंने स्मार्ट मीटरों को नहीं लगाए जाने का आदेश जारी करने की मांग की है। मांग करने वालों में डॉ. अखिलेश शर्मा, हिमांशु शर्मा के साथ अन्य व्यापारी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें