ई-पेमेंट पर टैक्स लगाने के विरोध में मुख्यालय पर ज्ञापन सौंपते व्यापारी नेता अंबेश शर्मा। स्रोत
- फोटो : ई-पेमेंट पर टैक्स लगाने के विरोध में मुख्यालय पर ज्ञापन सौंपते व्यापारी नेता अंबेश शर्मा। स्रोत स्वयं
फिरोजाबाद। यूपीआई से दो हजार से अधिक ट्रांजेक्शन पर केंद्र सरकार द्वारा चार प्रतिशत टैक्स लगाए जाने के विरोध में बुधवार को व्यापार मंडल के नेताओं ने पदयात्रा निकालने के साथ प्रदर्शन किया। एसडीएम मुख्यालय रामानुज शुक्ला को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपकर इसे रोकने की मांग की। चेतावनी दी यदि रोका नहीं गया तो आंदोलन को बाध्य होंगे।
व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल के आह्वान पर बुधवार को महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा के नेतृत्व में व्यापारी जिला मुख्यालय पर एकत्रित हुए। हाइवे से लेकर डीएम कार्यालय तक व्यापारियों ने पदयात्रा निकालने के साथ नारेबाजी की। नारेबाजी करते हुए मुख्यालय पहुंचे व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने दो हजार से अधिक यूपीआई से भुगतान करने पर चार प्रतिशत टैक्स लगाए जाने का विरोध किया।
इस दौरान परशुराम गुप्ता, आकाश जैन, दिलीप दीक्षित, मेघ सिंह पहलवान, सुभाष यादव, स्वतंत्र गुप्ता, रमाशंकर दादा, मोहित राठौड़, विपिन गुप्ता,मूलचंद राठौर, रामगोपाल बजाज, श्यामवीर सिंह यादव, हर्षवर्धन सिंह, गौरव कुमार, राधेश्याम, मुकेश कुमार, विपिन गुप्ता, सुनील कुमार, आधार सिंह, देवेंद्र कुमार, प्रदीप कुमार शामिल थे।