संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। राज्य कर कार्यालय फिरोजाबाद में राज्य कर विभाग के अधिकारियों एवं व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ जीएसटी के अन्तर्गत समाधान योजना अपनाने वाले व्यापारियों के संबंध में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता विनोद कुमार, संयुक्त आयुक्त (कार्यपालक), राज्य कर, मैनपुरी संभाग मैनपुरी ने की।
बैठक का मुख्य विषय जीएसटी के अन्तर्गत समाधान योजना अपनाने वाले व्यापारियों में से शून्य बिक्री व शून्य कर घोषित करने वाले व्यापारियों एवं रिर्टन दाखिल न करने वाले व्यापारियों के संबंध में चर्चा की गई। जिसमें व्यापार मंडल के पदाधिकारियों से फिरोजाबाद व शिकोहाबाद के विभिन्न खंडों में पंजीकृत समाधान योजना के व्यापारियों को समय से रिर्टन दाखिल करने तथा बिक्री से संबंधित बनने वाली समस्त करदेयता को पूर्णरूप से रिर्टन घोषित करते हुए देय कर को समय से जमा कराए जाने पर चर्चा की।
बैठक में व्यापार मंडल फिरोजाबाद एवं शिकाहाबाद की ओर से अजय मित्तल अध्यक्ष व्यापार मंडल, शिकोहाबाद, अनुज कुमार, महामंत्री, शिवम मित्तल, रीतेश अग्रवाल, बीएस गुप्ता प्रदेश अध्यक्ष, प्रदीप कुमार जैन, दिनेश वशिष्ठ, अनिल मैनेजर जिलाध्यक्ष व्यापार मंडल उपस्थित रहे। राज्य कर विभाग की ओर से उपायुक्त मोहम्मद हुसैन अंसारी व शेखर चौरसिया, सहायक आयुक्त कुलदीप ज्ञानी व अमित कुमार सिंह, मीनाक्षी गुप्ता, राज्य कर अधिकारी उपस्थित रहे।