फिरोजाबाद। शनिवार को सिरसागंज थाना क्षेत्र के अरॉव रोड पर ट्रैक्टर - ट्राली पलट जाने से एक युवक की मौत हो गई। वहीं 16 अगस्त को सड़क हादसे में घायल हुए एक व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई। शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है।
सिरसागंज थाना क्षेत्र के गांव सराय शेख निवासी मुन्नेश (25) ट्रैक्टर ट्राली द्वारा अरॉव जा रहे थे। वह अरॉव रोड पर पहुंचे, तभी चालक ने संतुलन खो दिया और ट्रैक्टर ट्राली सड़क पर पलट गई। जिसके नीचे दबने से मुन्नेश की मौत हो गई। हादसा होते ही आसपास के लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर सिरसागंज थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची।
उधर हादसे में युवक की मौत की खबर पर परिजन भी जिला अस्पताल आ गए। थानाध्यक्ष सिरसागंज उदयवीर सिंह मलिक का कहना है कि युवक की मौत ट्रैक्टर ट्राली पलटने के कारण हुई है। उधर 16 अगस्त को सड़क हादसे में मक्खनपुर थाना क्षेत्र के गांव नगला तुर्किया निवासी नेत्रपाल (50) घायल हो गया था। परिजन उसको उपचार करा रहे थे। शनिवार को नेत्रपाल ने दम तोड़ दिया।