कैंप कार्यालय पर जनता की समस्याओं को सुनते पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह। स्रोत सूचना विभाग
फिरोजाबाद। प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने रविवार को सिरसागंज स्थित अपने कैंप कार्यालय पर जनता की समस्याओं को सुनने के साथ उनका निस्तारण कराने के निर्देश दिए। अधिकांश शिकायतें राजस्व के साथ-साथ आवास दिलाने एवं पेंशन संबंधी थी। संबंधित विभाग के अफसरों को उक्त शिकायतों का निस्तारण करने की हिदायत दी।
रविवार को पर्यटन मंत्री के कैंप कार्यालय पर सुनवाई किए जाने की जानकारी होने पर फरियादी पहुंचना प्रारंभ हो गए। इस दौरान दूर दराज ग्रामीण अंचल से आए लोगों की समस्या को सुनने के साथ उसका निस्तारण करने के निर्देश टेलीफोन करके तत्काल दिए। साफ कहा कि गुणवत्तापूर्ण निस्तारण होना चाहिए। ताकि बार-बार लोगों को शिकायत लेकर नहीं दौड़ना पड़े। उन्होंने बताया कि इस दौरान ज्यादातर शिकायतें मुख्य रूप से कानून व्यवस्था,भूमि अधिग्रहण, आवास, पेंशन आदि की थी। कुछ शिकायतों का तत्काल मौके पर निस्तारण किया गया। कुछ को एक सप्ताह के अंदर निस्तारण करने की हिदायत दी। साफ कहा कि इसमें लापरवाही बरतना ठीक नहीं होगा। इस दौरान भाजपा के नेता मौजूद थे।