फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग में भागीदारी को पूरी तैयारी

Sat, 20 Jun 2015 11:32 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सुहागनगरी के बाशिंदे आसन करते नजर आएंगे। भाजपा एवं उसके अनुसांगिक संगठनों की ओर से योग क्रियाओं को कराने की तैयारी की जा रही है। वहीं एनसीसी कैडेट्स , ब्रह्मकुमारी आश्रम, भारत स्वाभिमान न्यास, भारत विकास परिषद, नेहरू युवा केंद्र, विद्यार्थी परिषद सहित कई संगठनों की ओर से योग क्रियाएं कराई जा रही हैं। कार्यक्रम की सफलता के लिए शनिवार को भी रिहर्सल किया गया।
विज्ञापन


 अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भारत ही नहीं अपितु समूचा विश्व योग करेगा। सुहागनगरी में योग दिवस को यादगार बनाने की तैयारी कई संगठनों की ओर से की जा रही है। प्रजापिता ब्रह्मकुमारी आश्रम की ओर से विगत दो दिनों से योग क्रियाओं का अभ्यास  गांधी पार्क में कराया जा रहा है। भारत विकास परिषद ने योगासनों को कराने का काम कोटला रोड स्थित आशीर्वाद पैलेस में किया। बड़ी संख्या में बुजुर्ग योगासन करते नजर आए। भारत स्वाभिमान न्यास के प्रभारी शिव रतन सिंह के नेतृत्व में विश्व योग दिवस की अलख जगाने के लिए शनिवार को बाइक रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ शिकोहाबाद से अव्वल सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। पतंजलि योगपीठ, युवा भारत, महिला पतंजलि योग पीठ एवं किसान पंचायत के सदस्यों ने रैली में प्रतिभाग किया। रैली का समापन दबरई पर किया गया। सरस्वती शिशु मंदिर गौशाला प्रांगण, भारत माता पार्क, गांधी पार्क के साथ एसआरके कालेज ग्राउंड पर भी योगासन सुबह 6.57 से 7.38 बजे तक होगा। कालेज ग्राउंड पर कमान अधिकारी अजय मिश्रा के निर्देशन में करीब 450 पुरुष एवं महिला एनसीसी कैडेट योगासन करेंगे। आलोक कुमार ने कहा कि योगासन क्रिया में एसआरके डिग्री और इंटर कालेज के साथ इस्लामियां, पीडी जैन, दाऊदयाल डिग्री एवं इंटर के ही साथ कई कालेजों के कैडेट शामिल होंगे। सभी को योगासन संबंधी ड्रेस दी जाएगी। नेहरू युवा केंद्र के जिला समन्वयक हरिहर नाथ वर्मा ने कहा कि नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में 21 जून सुबह सात से 7.35 बजे तक सामंजस्य एवं शांति को योग कार्यक्रम के तहत विशाल शिविर का आयोजन कुबेर विद्यापीठ इंटर कालेज, ककरऊ मैदान पर किया जाएगा। वहीं अद्वैत मयंक शांति मिशन द्वारा पूर्णिमा धाम चित्र गुप्त नगर मौजा मोढ़ा बंबा रोड आसफाबाद पर संत प्रभु पागल प्रेमी के तत्वावधान में सुबह नौ बजे योग शिविर का आयोजन किया जाएगा।

छात्र-छात्राओं को योग दिवस में शामिल करें: डीआईओएस
जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह ने जिले के सभी उच्चतर माध्यमिक एवं इंटर कालेजों के प्रधानाचार्यों से विश्व योग दिवस 21 जून को अपने स्कूल के छात्र-छात्राओं को योग कार्यक्रम में शामिल कराना  सुनिश्चित कराने को कहा है।
विज्ञापन


आत्मा को सतोप्रधान बनाता है योग: गौरव
गांधी पार्क एवं जिला कारागार में कैदियों को कराया योग
फीरोजाबाद। सहज राजयोग एक आध्यात्मिक विज्ञान है। विज्ञान का विद्यार्थी मन की एकाग्रता, बुद्धि की तर्कशीलता और संस्कारों की दृढ़ता के आधार पर प्रकृति के तत्वों का प्रयोग करके उनसे नई-नई चीजें ईजाद करता है। यह विचार योग गुरु गौरव भाई ने गांधी पार्क में आयोजित योग कार्यक्रम में व्यक्त किए। इस दौरान उन्होंने शरीर को मजबूत करने को महावीर मुद्रा कराई। संस्था संचालिका सरिता बहन ने योग के लिए कोई निश्चित स्थान, दिन नहीं होता। इसे जब चाहों करो। इस दौरान यूपी रत्न चक्रेश जैन, पीके झिंदल, सपा नेता राजनारायण गुप्ता मुन्ना, नगर आयुक्त रामौतार रमन, शंकर गुप्ता, डा.अजय गुप्ता, राकेश गोयल सीए, शैलेंद्र गुप्त शैली आदि मौजूद रहे। वहीं सुबह नौ बजे जिला कारागार में कैदियों को योग कराया।

भाविपा के कैंप में सिखाया योग
फीरोजाबाद (ब्यूरो)। भारत विकास परिषद जिला समन्वय की ओर से आशीर्वाद पैलेस में अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित तीन दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ जिलाध्यक्ष अनूप गुप्ता ने भारत माता के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर किया। अनूप गुप्ता और योगाचार्य विनोद कुमार गुप्ता गुरु ने योग क्रियाएं कराई। उन्होंने कहा कि योग कर्म एवं विचारों को सामंजस्य पूर्ण ढंग से एकाकार करता है। इस दौरान पी. अनिल गुप्ता, राहुल गर्ग, अनूप झिंदल, देवव्रत पांडेय, गोविंद अग्रवाल, कृष्णमुरारी अग्रवाल, धीरज अग्रवाल, गौरव बंसल, संजय अग्रवाल, प्रवीन पारौलिया, प्रमोद जैन, बिश्नू अग्रवाल, मनीष गुप्ता, राकेश अग्रवाल, हरीश सुनेजा, मनोज अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें