हरिद्वार से गंगाजल लेकर भगवान भोलेनाथ का अभिषेक को जाते हुए कांबड़ यात्री।
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। सावन माह के तीसरे सोमवार को लेकर जिलेभर के शिवालयों में जलाभिषेक होगा। इसे लेकर भक्तों ने तैयारी कर ली है। शिवालयों में खास प्रबंध किए गए हैं और पुलिस की कड़ी सुरक्षा रहेगी। भक्तगण हरिद्वार और सोरों से कावंड लेकर आए हैं।
शिवालयों में सुबह पांच बजे से ही जलाभिषेक के लिए भक्तों का आना शुरू हो जाएगा। मंदिरों में रुद्राभिषेक होगा। साथ ही फूल बंगला सजाए जाएंगे। सांती मंदिर पर इस बार ज्यादा कांवड़ियों के आने की उम्मीद है। तीसरे सोमवार को जलाभिषेक करने के लिए लोग हरिद्वार और सोरों से कांवड़ लेकर आए हैं।
शहर प्राचीनतम मंदिर राधामोहन महाराज, मोहल्ला दुली में सोमवार को कई धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। भोलेनाथ का दुग्धाभिषेक व जलाभिषेक के बाद बाबा का भव्य श्रृंगार होगा। भक्त प्रदीप दीक्षित कल्लू ने बताया कि सावन के चारों सोमवार को फूल बंगला सजाया जाएगा। साढ़े छह बजे आरती का आयोजन होगा। इधर रमणेश्वरनाथ महादेव मंदिर, गोपाल आश्रम, सिद्देश्वरनाथ महादेव मंदिर में भी रुद्राभिषेक होगा। भव्य फूल बंगला सजाया जाएगा।