फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से बहेगी शारदीय नवरात्रि की भक्ति रसधारा

Sat, 01 Oct 2016 01:07 AM IST
Amar Ujala
विज्ञापन
आज से बहेगी शारदीय नवरात्रि की भक्ति रसधारा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
मंदिरों में भव्य सजावट, कैलादेवी मंदिर में चार बजे मंगलादर्शन
घरों पर हुई व्रत की तैयारी, माता की चौकी स्थापित, रखे जाएंगे व्रत

शारदीय नवरात्रि की धूम आज से शहर से गांव तक सुनाई देगी। प्रमुख मंदिरों में तड़के चार बजे मंगला दर्शन से लेकर देर रात्रि तक धूम रहेगी। मंदिरों में भव्य सजावट की गई है। मंदिरों में सुरक्षा के लिहाज से पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है ताकि मंदिर में आने वाले श्रद्धालुजनों को किसी प्रकार की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े। घरों पर पूजा अर्चना के साथ नौ दिन तक व्रत रखने की तैयारी की गई है।
शारदीय नवरात्रि की तैयारी तो पिछले कई दिनों से देवी मंदिरों में चल रही थी। हनुमानगढ में स्थित मां राजराजेश्वरी कैला देवी भवन पर तड़के चार बजे से दर्शन के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी। इसको ध्यान में रखते हुए मंदिर में तड़के चार से पांच बजे तक मंगलादर्शन हो सकेंगे। छह बजे के पश्चात दर्शन एवं पूजा अर्चना की जा सकेगी। मंदिर तो रात्रि दस बजे तक खुले रहेंगे। उसायनी स्थित मां वैष्णोदेवी धाम पर तड़के मंगला दर्शन के साथ ही पूरे दिन कार्यक्रमों का दौर चलेगा। तड़के चार से पांच बजे तक मंगलादर्शन, सुबह सात से आठ बजे आरती, दोपहर एक से दो बजे तक मैय्या का विश्राम होगा व 5.30 बजे से 6.30 बजे तक आरती और रात्रि दस बजे विश्राम होगा। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष डा.रमाशंकर सिंंह, सचिव रतनचंद्र वर्मा, कोषाध्यक्ष मनोज अग्रवाल के निर्देशन में भव्य सजावट की गई है। माता वाला बाग स्थित बड़ी माता मंदिर, जलेसर रोड स्थित काली मंदिर, कोटला रोड करन सिंह स्थित दुर्गा मंदिर, सुहागनगर स्थित माता मंदिर एवं लेबर कालोनी स्थित माता मंदिर, पथवारी मंदिर चंद्रवार गेट, पेमेश्वर गेट स्थित माता मंदिर, जोशियान स्थित पथवारी मंदिर, कोटला मोहल्ला पथवारी मंदिर के साथ ही अन्य मंदिरों में भी पूजा अर्चना होगी। ग्रामीण अंचल में देवी मंदिरों के साथ घरों में महिलाओं, युवकों और युवतियों ने नौ दिन तक पूजा अर्चना का कार्यक्रम तय किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्गा पूजा महोत्सव आज से शुरु
श्रीश्री सार्वजनिक मां दुर्गा पूजा महोत्सव शिव समाधि मंदिर अनाज की मंडी इस वर्ष 25वां वर्ष पूर्ण कर रहा है। शनिवार एक अक्तूबर को कलश स्थापना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी। आठ अक्तूबर महासप्तमी को मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा, महासरस्वती आह्वान, विशाल छप्पन भोग लगाया जाएगा। शाम छह बजे से माता रानी के दर्शन आरंभ होंगे। नौ अक्तूबर महाष्टमी को महालक्ष्मी आह्वान, संध्या आरती उपरांत महालक्ष्मी प्रसाद वितरण होगा। दस अक्तूबर महानवमी को दोपहर 12 बजे से महा हवन एवं कन्या-लांगूर भोज, शाम छह बजे से माता रानी के भव्य दर्शन एवं रात्रि आठ बजे से विशाल छप्पन भोग प्रसाद का वितरण होगा। 11 अक्तूबर को पूजा, अभिषेक, विदाई नगर भ्रमण उपरांत शाम छह बजे विसर्जन शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह जानकारी मंदिर पुजारी एवं अध्यक्ष महंत बसंत गिरी ने दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें