फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी बचाने को निकाली जनजागरण रैली

Sun, 08 May 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
जनजागरण रैली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
खदीजा ट्रस्ट के तत्वावधान में पूर्व विधायक अजीम भाई के नेतृत्व में पानी बचाओ जन जागरूकता रैली निकाली गई। घंटाघर चौराहे से रैली का शुभारंभ हरवंश शर्मा व यतींद्र मोहन तैलंग बब्बू ने हरी झंडी दिखाकर किया।
विज्ञापन


जनजागरण यात्रा में कार्यकर्ता हाथों में पानी है अनमोल रतन, इसे बचाने का करो जतन, पानी जिसका नाम है, जीवन उसका काम है आदि नारे लगा रहे थे। जल है तो कल है आदिनारों से अंकित तख्तियां उनके हाथों में थी। जनजागरण यात्रा बजरिया, लोहामंडी चौराहा, छपैटी, चंद्रवार गेट, राम नगर, संत नगर, श्याम नगर, आजाद नगर होते हुए छारबाग तिराहे पर समाप्त हुई। हिमांशु पाराशर, कपिल गुप्ता, आकाश गुप्ता, सचिन जैन, हैप्पी जैन, अजय गुप्ता, मनोज गुप्ता, बलवीर सिंह कुशवाह आदि ने स्वागत किया। राकेश यादव, सुधीर श्रोत्रिय, दिनेश शर्मा, अशोक यादव, नंदू शंखवार, राजकुमार शंखवार, पूर्व सभासद ओमप्रकाश शर्मा, सुनील शंखवार, मनीषा गौतम, गुड्डी देवी, फूलमती, किशन देवी, जयदेवी, मीना देवी, कविता देवी, राजकुमारी आदि ने भी स्वागत किया। जनजागरण यात्रा में देश दीपक यादव, छुट्टन भाई, राममोहन यादव पिंकी, शाहिद अंसारी, प्रभाष जैन राजा, कौशल किशोर उपाध्याय, रघुवीर सविता, योगेश गर्ग, पूरन सिंह, अनवर सिंह यादव, चंद्रमोहन चक्रवर्ती, जमील नासिर, गुलनवाज आदि शामिल थे। 15 मई को कश्मीरी गेट चौराहे से बंबा चौराहा तक जनजागरण यात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें