फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में डायवर्ट किया बंबा बाईपास का ट्रैफिक, हर रास्ता जाम 

Fri, 22 Jul 2016 11:01 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
शु्क्रवार को हाईवे से लेकर सर्विस रोड तक जाम रहे
विज्ञापन
पुलिस विभाग की लापरवाही के चलते शुक्रवार को शहर की जनता को जाम का झाम झेलना पड़ा। हाईवे से लेकर सर्विस रोड और बाईपास मार्ग तक जाम रहा। स्कूलों की छुट्टी के बाद जाम में फंसे बच्चे गर्मी से बेहाल नजर आए। वहीं चौराहों पर तैनात पुलिसकर्मी जाम खुलवाने के लिए पहल करते नजर नहीं आए। 
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर बाईपास मार्ग स्थित बंबा चौराहा के समीप ट्रक खराब होते ही बाईपास मार्ग पर वाहनों का आवागमन थम गया। ऐसे में वाहनों की लंबी-लंबी कतरें लग गई। बाईपास पर खराब खड़े ट्रक को क्रेन से हटवाने के स्थान पर पुलिस ने आसफाबाद और उसायनी की ओर से आने वाले वाहनों को नोएंट्री जोन में प्रवेश करा दिया। नो एंट्री जोन में भारी वाहनों का प्रवेश होेते ही नेशनल हाईवे से लेकर सर्विस रोड का यातायात पटरी से उतर गया और जाम लग गया। सर्विस रोड के साथ नेशनल हाईवे जाम होते ही शहर के प्रमुख रोड भी जाम के मकड़जाल में फंस गए। ऐसे में लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पुलिस की लापरवाही के चलते स्कूल की छुट्टी के बाद बच्चों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। 

सर्विस रोड हो गईं जाम  
नेशनल हाईवे के साथ बाईपास मार्ग तो जाम था ही वहीं सर्विस रोड पर भारी वाहनों छोड़ने से वह भी जाम हो गए। सर्विस रोड पर जाम के कारण रिक्शा चालकों के साथ दो पहिया वाहन चालकों और राहगीरों को खासी दिक्कत हुई। 
विज्ञापन


मूकदर्शक बनी रही पुलिस
सर्विस रोड पर भारी वाहनों के प्रवेश से कोटला चुंगी और क्लब चौराहा पर जाम लग गया। यहां पुलिस तैनात होने के बाद भी जाम खुलवाने के लिए कोई पहल नहीं की गई। इसके चलते कोटला रोड के साथ जलेसर मार्ग पर भी जाम लग गया। 

बाईपास मार्ग पर दो ट्रक खराब होने के कारण उसायनी और आसफाबाद से आने वाले वाहनों को नेशनल हाईवे से गुजारा गया। ट्रकों को हटाने के लिए क्रेन के जाने तक के लिए रास्ता नहीं था। वहीं शहर के प्रमुख चौराहों पर ड्यूटी लगवाने के साथ ही जाम खुलवाया गया था। 
विज्ञापन

संजीव कुमार बाजपेयी एसपी सिटी फीरोजाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें