बालयोगी मुनि अमित सागर महाराज ससंघ के सानिध्य में रत्नत्रय नसियाजी मंदिर, कोटला चुंगी पर मंगलवार को भगवान महावीर के पंच कल्याणक महोत्सव का आगाज हुआ। गाजेबाजे के साथ अभिनंदन यात्रा निकाली गई। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा में भाग लेने पहुंचे। इस दौरान नगरी अहिंसा परमो धर्म: के जयकारों से गुंजायमान हो गईं।
अभिनंदन यात्रा में भगवान महावीर के पिता राजा सिद्धार्थ का रूप बसंत कुमार जैन और माता त्रिशला के रूप में पुष्पा जैन उपस्थित रहीं। इंद्रा कॉलोनी में कुंडलपुर नगरी बनाई गई। नसियाजी मंदिर से सोमेंद्र यज्ञ नायक, कुबेर एवं सभी इंद्र इंद्राणी गाजेबाजे के साथ पंच कल्याण महोत्सव का निमंत्रण देने के लिए भेंटों के थालों के साथ कुंडलनगरी पहुंचे। यहां पुष्प वर्षा, मंगल तिलक लगाकर स्वागत सम्मान किया गया। पंचकल्यण महोत्सव में आने का निमंत्रण दिया गया। इसके बाद राजा सिद्धार्थ और माता त्रिशला को अश्व रथ पर विराजमान कर नसियाजी मंदिर ले जाया गया। यात्रा में सनत जैन और अष्ट कुमार ने भव्य नृत्य प्रस्तुत किया। मंदिर पहुंचने के बाद पंच कल्याणक की क्रियाएं की गईं। कदम-कदम पर पुष्पवर्षा का नजारा आकर्षण का केंद्र रहा। यात्रा का नेतृत्व सुनील जैन, राजकपूर ने किया। इस दौरान डॉ. अमित जैन, रीनू, प्रेमचंद्र, शीतल, पिंकी, गुलाबचंद्र, राजेश जैन, मोहित, अरविंद जैन, प्रवीन जैन, मनोज आदि उपस्थित रहे।