फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: सौ शैया अस्पताल में 13 दिन के नवजात पर टाइल्स गिरा, घायल हुआ

Wed, 20 Aug 2025 07:03 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सौ शैया अस्पताल की दीवार से गिरे टायल्स। संवाद।
विज्ञापन
- अन्य मरीज और तीमारदार भी अस्पताल की अव्यवस्थाओं से सहमे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। सौ शैया अस्पताल में नवजात की जान से खिलवाड़ का मामला सामने आया। डायरिया के इलाज के लिए लाया गया 13 दिन का नवजात शैया अस्पताल की दीवार से टाइल्स गिरने से घायल हो गया। घटना मंगलवार देर रात की है। परिजन ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
नवजात के पिता दीपक कुमार निवासी कटी बरी, इंद्रा नगर, जलेसर रोड ने बताया कि उनका बेटा डायरिया की समस्या से पीड़ित था। मंगलवार रात उसे सौ शैया अस्पताल लाया गया। जहां स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) में दवा पिलाने के बाद स्टाफ नर्स ने बच्चे को बाहर लिटाने के लिए कहा। जैसे ही शिशु को दीवार के पास लिटाया गया, तभी ऊपर से अचालक टाइल्स बच्चे पर गिर गया।
विज्ञापन

इससे नवजात को चोट आई। परिजन घबराए और तुरंत बच्चे को उठाया। दीपक कुमार ने बताया कि बच्चे को एक्सरे और अल्ट्रासाउंड कराया गया, लेकिन उन्होंने जब डॉक्टरों से सीटी स्कैन की मांग की तो इसे नजरअंदाज कर दिया गया। उनका आरोप है कि इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में इधर-उधर भटकते रहे, लेकिन कोई स्टाफ सदस्य मदद के लिए नहीं आया।
विज्ञापन


सीएमएस डॉ. नवीन जैन ने कहा कि यह घटनाक्रम अचानक हुआ है। हमने बच्चे को तुरंत उपचार शुरु करा दिया। अस्पताल में अव्यवस्था और इलाज से असंतुष्ट होकर परिजन दोपहर में बच्चे को प्राइवेट अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें