फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी में सूख रहे है कंठ, गला तरन करने को खरीद रहे है पानी

विज्ञापन
नगर निगम के टैंकर से पानी भरती महिलाएं - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जून-जुलाई की गर्मी में कंठ सूख रहे हैं। गला तर करने को लोग पानी खरीदकर पीने के लिए विवश हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग के अफसर इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे। सर्विस रोड सुभाष तिराहा से नगला बरी, जाटवपुरी, आसफाबाद तक कहीं पेयजल की व्यवस्था नहीं है। क्लब चौराहा और बोधाश्रम चौराहा पर टंकी लगी है लेकिन वह सूखी पड़ी है, तो वहीं नल भी लोग उखाड़ कर ले गए हैं। जाटवपुरी और नगला बरी चौराहा पर पेयजल की कोई सुविधा नहीं है। राहगीरों के साथ क्षेत्रीय दुकानदारों को भी खुद ही पानी का इंतजाम करने के लिए विवश होना पड़ रहा है। यही हाल शहर के प्रमुख सदर बाजार का है। यहां प्याऊ तो है, लेकिन उसका पानी गर्म है।
विज्ञापन

शीतल जल के लिए भटकते हैं लोग
सुभाष तिराहा से गांधी पार्क चौराहा, सेंट्रल चौराहा, घंटाघर होते हुए नालबंद चौराहा तक जाने वाले रास्ते पर तीन स्थानों पर प्याऊ है। सुभाष तिराहा स्थित आश्रयस्थल पर शीतल जल की मशीन लगी है, लेकिन वह काम नहीं कर रही। सेंट्रल चौराहा पर प्याऊ है लेकिन यहां गला तर करने के लिए शीतल जल की व्यवस्था नहीं है। जामा मस्जिद की प्याऊ का पानी भी आग जैसा निकल रहा है।
खरीदकर पानी पीते हैं तीमारदार और मरीज
सरकारी ट्रॉमा सेंटर आने वाले मरीज और तीमारदारों को पानी खरीदकर पीना पड़ता है। मरीजों को शीतल जल उपलब्ध कराने के लिए मशीन लगी है लेकिन पानी ठंडा नहीं निकल रहा। गेट के समीप टंकी का पानी भी गर्म है। जिला अस्पताल परिसर में गेट नंबर दो के सामने एक संस्था द्वारा प्याऊ चालू कराया गया है। पुरानी इमरजेंसी के बाहर लगी शीतल जल की मशीन शोपीस बनी है।
विज्ञापन

सदर बाजार में कहीं पर भी पानी की व्यवस्था नहीं है। कई बार जनप्रतिनिधियों से शीतल जल की मशीन लगवाने की मांग की गई लेकिन अभी तक समस्या का निस्तारण नहीं हो सका।
संजय बंसल टिल्लू
ककरुऊ कोठी से लेकर सेंट्रल चौराहा तक कहीं पर भी पीने के पानी की व्यवस्था नहीं है। क्लब चौराहा पर जो प्याऊ थी, वह भी बंद है जबकि क्लब चौराहा पर काफी भीड़ भाड़ रहती है।
विज्ञापन

सुभाष ठाकुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें