फिरोजाबाद। मौसम में हो रहे बदलाव के कारण लोग वायरल की चपेट में आ रहे हैं। वायरल के कारण गले में संक्रमण बढ़ रहा है और खांसी भी लोगों को परेशान कर रही है। मेडिकल कॉलेज में बुखार और गले के संक्रमण के मरीज बढ़ गए हैं। चिकित्सक लोगों को दवा के साथ आराम करने और ठंडी चीजों का सेवन नहीं करने की सलाह दे रहे हैं।दो दिन लगातार बारिश के बाद शुक्रवार को राहत मिली। ऐसे में मेडिकल कॉलेज में मरीजों की भीड़ नजर आई। बारिश के बाद मेडिकल कॉलेज में वायरल के मरीज बढ़ रहे हैं। वायरल आठ से 10 दिन तक लोगों को परेशान कर रहा है। वायरल के साथ गले में संक्रमण बढ़ने से लोगों की परेशानी और बढ़ रही है। बुखार के बाद खांसी से लोगों का बुरा हाल हो रहा है। अस्पताल में बुखार के मरीजों की ओपीडी 250 से अधिक पहुंच गई है। चिकित्सकों का कहना है कि वायरल संक्रमण के कारण लोग बुखार की चपेट में आ रहे हैं।
वायरल के कारण मरीजों का गला खराब हो रहा है और खांसी भी बढ़ रही है। मरीजों को दवा के साथ आराम करने और ठंडी चीजों का सेवन न करने की सलाह दी जा रही है।
-
ऐसे करें बचाव
-स्वच्छता का ध्यान रखें और गुनगुना पानी पीयें
-गले में संक्रमण होने पर नमक डालकर गर्म पानी से गरारे करें
-एसी-कूलर में न सोएं और ठंडे पेयपदार्थ का सेवन न करेें
-अधिक तला भूना खाने से बचें
-कटे-फटे फलों का सेवन न करें
-भीड़भाड़ वाली जगह पर मास्क का प्रयोग करें
-कोई भी परेशानी होने पर तुरंत चिकित्सक की सलाह लें
-
-कई दिन से बुखार आ रहा था, अब गले में दर्द हो रहा है। इससे खाना खाने और पानी पीने में भी परेशानी हो रही है। चिकित्सक ने दवा देकर आराम करने के लिए कहा है।
देवेंद्र शर्मा, तिलक नगर
-गले में दर्द और खांसी के कारण बुरा हाल हो रहा है। चिकित्सक का कहना है कि वायरल के कारण गला खराब हो गया है और बुखार के कारण ही खांसी हो रही है।
राजीव कुशवाह, आसफाबाद
-
-वायरल का संक्रमण बढ़ रहा है, जिस कारण लोग अधिक बीमार हो रहे हैं। वायरल के कारण गले में संक्रमण और खांसी भी लोगों को परेशानी कर रही है। अस्पताल में आने वाले मरीजों को दवा के साथ ठंडी चीजों का सेवन न करने की सलाह दी जा रही है।
-डॉ. नीरज गुप्ता, फिजिशियन
फोटो:-2बीसलपुर के अमरा करोड़ में गिरी गन्ने की फसल। संवाद