फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: हाईवे पर हादसों में दंपती सहित तीन घायल

Sun, 16 Nov 2025 12:29 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
टूंडला। आगरा-फिरोजाबाद हाईवे पर अलग-अलग हादसों में बाइक दंपति सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


थाना खैरगढ़ अंतर्गत गांव हाथवंत निवासी 68 वर्षीय लाल बहादुर अपनी पत्नी केशवती के साथ बाइक से शुक्रवार शाम सवा सात बजे टूंडला से वापस घर जा रहे थे। उनकी बाइक टोल प्लाजा से पहले जाजपुर बंबे के सामन पहुंची तभी पीछे जा रहे अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने पति-पत्नी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

दूसरी घटना राजा के ताल स्थित महाराणा प्रताप चौराहे पर हुई। फिरोजाबाद के जलेसर रोड स्थित आर्य नगर निवासी 42 वर्षीय हिमांशु शर्मा मध्यरात्रि बाद 1:145 बजे करीब स्कूटी से जा रहा था। इसी बीच वहां ब्रेकर पर उसकी स्कूटी फिसल गई। हादसे में वह गंभीर घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे सरकारी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है। थाना प्रभारी अंजीश कुमार सिंह ने बताया कि घटना में घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसा करने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें