फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: जेल प्रशासन ने नहीं लिया आरोपी, अस्पताल में भर्ती

Fri, 19 Jul 2024 01:29 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना नारखी क्षेत्र में डेढ़ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को जेल भेजा गया था। उसके पैर में ऑपरेशन की चोट होने के कारण जेल प्रशासन ने आरोपी को प्रवेश देने से इन्कार कर दिया। इसके बाद बुधवार को उसे सरकारी ट्राॅमा सेंटर में भर्ती करा दिया गया था। जहां पुलिस अभिरक्षा में उसका उपचार जारी है। थाना नारखी क्षेत्र में मंगलवार को एक अंकुर नाम के युवक ने एक डेढ़ साल की बच्ची को उसके घर से अगवा कर लिया और चरी के खेत पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पास से गुजर रहे लोगों ने बच्ची के रोने की आवाज सुनकर वहां आ गए। उन्होंने युवक को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया था। पुलिस ने बच्ची के पिता की तहरीर पर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। वहीं न्यायालय से बुधवार को उसे जेल भेज दिया था, लेकिन उसके पैर में ऑपरेशन की चोट होने के कारण जेल प्रशासन ने आरोपी को प्रवेश देने से इन्कार का दिया।
विज्ञापन

जेल लेकर गए पुलिसकर्मियों ने यह जानकारी अपने अधिकारियों को दे दी। इसके बाद आरोपी को सरकारी ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। जहां पुलिस अभिरक्षा में उसका उपचार जारी है। थाना प्रभारी बैजनाथ सिंह ने बताया कि उसके पैर का ऑपरेशन हुआ था। जिसका घाव अभी तक उसके पैर में है। हालत में सुधार होने पर उसे पुन: जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें