फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: टूंडला होकर चलेंगी तीन नई विशेष ट्रेनें, यात्रियों को मिलेगी राहत

Sun, 14 Jun 2026 11:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक 
विज्ञापन
टूंडला। रेल प्रशासन ने ग्रीष्मकालीन छुट्टियों में भीड़ को देखते हुए सूबेदारगंज (प्रयागराज) से वलसाड, दादर और प्रयागराज से दादरी के बीच तीन नई विशेष ट्रेनें संचालित करने का निर्णय लिया है, जिससे टूंडला व फिरोजाबाद क्षेत्र के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। प्रयागराज मंडल के जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि सूबेदारगंज-वलसाड विशेष ट्रेन (04177/04178) 16 जून से 15 जुलाई तक दोनों ओर से पांच-पांच फेरे लेगी, जो दोपहर 12:40 बजे टूंडला पहुंचेगी। दूसरी, सूबेदारगंज-दादर साप्ताहिक सुपरफास्ट (04175/04176) 23 जून से 15 जुलाई तक चार-चार फेरे लेगी और रविवार रात 11:35 बजे टूंडला पहुंचेगी। तीसरी ट्रेन प्रयागराज-दादरी-प्रयागराज (02417/02418) 15 जून से आगामी 1 सितंबर तक संचालित की जाएगी। इन तीनों ट्रेनों में स्लीपर, एसी व सामान्य कोचों की व्यवस्था रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें