फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन बदमाश पकड़े, चोरी के आभूषण बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन बदमाश पकड़े, चोरी के आभूषण बरामद
विज्ञापन

फिरोजाबाद। थाना लाइनपार पुलिस और स्वाट टीम ने सोमवार देर रात ढोलपुरा तिराहे से तीन बदमाश गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने लेबर कॉलोनी में 23 दिन पूर्व हुई चोरी का खुलासा कर दिया। बदमाशों के कब्जे से चोरी के आभूषण, दो मोबाइल, एक तमंचा व अन्य सामान बरामद किया है।
विज्ञापन

थाना लाइनपार के लेबर कॉलोनी निवासी शमशाद परिवार सहित 11 दिसंबर को शादी समारोह में शामिल होने गया था। रात में बदमाशों ने मकान के ताले तोड़कर आभूषण आदि सामान चोरी कर लिया था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ढोलपुरा तिराहे से तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों ने बताया कि चोरी के आभूषण हिमायूंपुर निवासी सराफ सीताराम की दुकान पर बेचे थे। इसके बाद पुलिस ने सीताराम को भी गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से शमशाद के यहां चोरी हुए आभूषणों को बरामद कर लिया। पकड़े गए चोरों ने अपने नाम इटावा निवासी मोहित, थाना टूंडला के जौनपाई निवासी अनिल कुमार एवं ढोलपुरा निवासी विनय बताए हैं। पुलिस ने चोरी के दो मोबाइल एवं एक तमंचा बरामद किया। सराफ से एक चांदी की पायल, सोनी की पायल, एक जोड़ी सोने के बूंदे, एक मंगलसूत्र, अंगूठी बरामद की है। पुलिस ने चारों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें