फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: ई-रिक्शा चला रहे तीन नाबालिग पकड़े

Thu, 20 Mar 2025 01:32 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। कांच नगरी में जाम का अहम कारण अब ई रिक्शा बन रहे हैं। इन ई रिक्शा की ज्यादातर कमान नाबालिग के हाथों में थमा दी गई हैं। जो सवारियों के अलावा राहगीरों के लिए भी खतरा बने हुए हैं। बुधवार को यातायात पुलिस ने अभियान चलाकर तीन ई-रिक्शा ऐसे पकड़े जिन्हें नाबालिग किशोर दौड़ा रहे थे। तीनों ई-रिक्शा मोटर व्हीकल एक्ट में सीज कर दिए हैं। यातायात प्रभारी महेश यादव ने बताया कि शासन के आदेश पर नाबालिगों के ई-रिक्शा चलाने पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। नाबालिगों के ई-रिक्शा चलाने की वजह से न सिर्फ मार्गों पर जाम के हालात पैदा होते हैं बल्कि अनहोनी की भी आशंका बनी रहती है। कई बार हादसे भी हुए हैं। इस पर कड़ाई से अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें