फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: माधौगंज ओवरब्रिज पर कांवड़ियों की पिकअप पलटने से स्कूटी सवार तीन छात्राएं घायल

Tue, 18 Aug 2026 12:00 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
शिकोहाबाद। एनसीसी फिटनेस परीक्षा देकर स्कूटी से घर लौट रही ज्ञानदीप स्कूल की तीन छात्राएं माधौगंज ओवरब्रिज पर भीषण हादसे का शिकार हो गईं। बटेश्वरनाथ मंदिर से कांवड़ चढ़ाकर लौट रही श्रद्धालुओं से भरी एक मैक्स पिकअप अचानक अनियंत्रित होकर स्कूटी पर पलट गई, जिससे तीनों छात्राएं उसके नीचे दब गईं। हादसे में वंदना (16) निवासी माधौगंज, संगम (17) निवासी डाहिनी और आयुषी (17) निवासी नगला बांध घायल हो गईं जिनमें वंदना और संगम की स्थिति गंभीर है।
विज्ञापन


जिला प्रशासन के कांवड़ मार्ग के स्कूलों को बंद रखने के आदेश के बावजूद स्कूल द्वारा परीक्षा आयोजित की गई थी। मौके पर मौजूद सहसपुर के सिपाही आकाश कुमार ने तत्परता दिखाते हुए गंभीर घायलों को वेदांता अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलते ही एसडीएम राजेश कुमार शुक्ला, सीओ शेखर सेंगर और इंस्पेक्टर अनुज कुमार राणा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, पिकअप को हटवाया तथा घायलों को बेहतर उपचार के लिए आगरा और फिरोजाबाद रेफर किया। पुलिस फरार पिकअप चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें