बारिश और ओलावृष्टि से बर्बाद हुई फसलों को देख किसान सदमे में है। सोमवार
को फरिहा टूंडला में तीन किसानों ने बर्बाद फसल के सदमे से दम तोड़ दिया।
नगला कोठी निवासी श्रीकृष्ण (50) पुत्र रघुनाथ ने साढ़े तीन बीघा में
गेहूं की फसल की थी। पिछले दिनों हुई तेज बारिश व ओलावृष्टि से फसल नष्ट हो
गई। इससे उन्हें गहरा सदमा लगा। रविवार को हुई बारिश ने बची हुई फसल को
पूरी तरह से बर्बाद कर दिया। इससे श्रीकृष्ण की तबियत बिगड़ गई। उन्हें
तुरंत चिकित्सक के पास ले जाया गया लेकिन उनकी मौत हो गई। इससे परिवार में
कोहराम मच गया। जानकारी पर एसडीएम रवींद्र कुमार, तहसीलदार व लेखपाल गांव
पहुंच गए। हालांकि परिवारीजनों ने बगैर पोस्टमार्टम कराए शव का अंतिम
संस्कार कर दिया।