जसराना। बुधवार की सायं 9.20 बजे एटा शिकोहाबाद मार्ग के बनवारा के सामने ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक युवक गंभीर रुप से घायल ने उपचार के लिए के जाते समय दम तोड़ दिया। हादसे इतना भीषण था कि जहां बाइक के परखच्चे उड गए वहीं एक युवक की जेब में रखा मोबाइल भी फट गया। पुलिस ने तीनों को जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस नाम एवं पता जानने की कोशिश में लगी हुई है।
बाइक संख्या यूपी 83 बीआर 2522 पर सवार तीन युवक जसराना की तरफ से शिकोहाबाद की तरफ जा रहे थे। वहीं एक ट्रक संख्या यूपी 14 जेटी 2476 शिकोहाबाद से जसराना की तरफ जा रहा था। एटा शिकोहाबाद मार्ग के बनवारा के निकट बाइक की भिड़ंत ट्रक से हो गई। हादसा इतना भीषण था कि एक युवक सड़क के दूसरी साईड जाकर गिरा। वही एक युवक की जेब में ही मोबाइल फट गया। हादसे के बाद ट्रक का चालक ट्रक छोड मौके से फरार हो गया। वहीं मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी अंजीश कुमार सिंह पुलिस फोर्स के मौके पर पहुंचे और घायल को उपचार के लिए एवं मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। उपचार के लिए के जाते घायल ने भी दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी अंजीश कुमार सिंह ने कहा ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार तीन युवकों की मौत हुई है। मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। युवकों के बारे में जानकारी करने की कोशिश की जा रही है।